constitution of india pdf in hindi I indian constitution book pdf in hindi
दोस्तों आज हम लोग बात करने वाले हैं भारतीय संविधान (constitution of india pdf in hindi) के बारे में अक्सर competitive exam में संविधान से जुड़े सवाल आते रहते हैं ! विशेषकर एसएससी आईएएस यूपीपीसीएस की परीक्षा में संविधान से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं इसलिए मैं आप लोगों के लिए भारतीय संविधान का पीडीएफ हिंदी भाषा में अटैच कर रहा हूं! जिससे आपको भारतीय संविधान के बारे में पढ़ने में सुविधा होगी।
constitution of india in hindi
देश के विभाजन के बाद संविधान सभा का पुनर्गठन 31 अक्टूबर 1947 को किया गया था! संविधान सभा ने संविधान के निर्माण हेतु कई समितियों का गठन किया जिसमें प्रारूप समिति प्रमुख थे इस समिति के अंतर्गत 7 सदस्य थे! इनका अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे।
संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 इसी को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था! उस समय सभी अनुच्छेद लागू नहीं हुए थे उस समय संविधान में कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी! 26 जनवरी 1950 ईस्वी को भारतीय संविधान पूर्ण रूप से लागू किया गया और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।
इसके बाद भारतीय संविधान में आवश्यकतानुसार कई संशोधन किए गए अभी वर्तमान संविधान में 25 भाग 470 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं।

भारतीय संविधान के निर्माण में कई देशों के संविधान से सहायता ली गई थी।
• संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
• ब्रिटेन
• आयरलैंड
• ऑस्ट्रेलिया
• जर्मनी
• कनाडा
• दक्षिण अफ्रीका
• रूस
• जापान
भारतीय संविधान के प्रमुख भाग और अनुच्छेद
भाग 1 | संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र | अनुच्छेद 1 – 4 |
भाग 2 | नागरिकता | 5 -11 |
भाग 3 | मौलिक अधिकार | 12 – 35 |
भाग 4 | निति निर्देशक तत्ब | 36 – 51 |
भाग 4 | मूल कर्त्तब्य | 52 क |
भाग 5 | संघ | 52 – 151 |
भाग 6 | राज्य | 152 – 237 |
भाग 8 | संघ राज्य क्षेत्र | 239 – 242 |
भाग 9 | पंचायत | 243 |
भाग 9 क | नगरपालिका | 243 |
भाग 10 | अनुसूचित जनजाति क्षेत्र | 244 |
भाग 11 | संघ एवं राज्यों के बिच सम्बन्ध | 245 – 263 |
भाग 12 | वित्त ,सम्पति ,वाद | 264 – 300 |
भाग 13 | राज्य क्षेत्र के भीतर ब्यापार , | 301 – 307 |
भाग 14 | संघ ,राज्य के अधीन सेवा | 308 – 323 |
भाग 14 क | अधिकरण | 323 |
भाग 15 | निर्वाचन | 324 – 329 |
भाग 16 | कुछ वर्गो के सम्बन्ध में विशेष उपबंध | 330 -342 |
भाग 17 | राजभाषा | 343 -351 |
भाग 18 | आपात उपबंध | 352 – 360 |
भाग 19 | प्रकीर्ण | 361 – 367 |
भाग 20 | संविधान का संसोधन | 368 |
भाग 21 | अस्थाई ,संक्रमणकालीन ,विशेष उपबंध | 369 – 392 |
भाग 22 | संछिप्त नाम ,प्रारम्भ ,हिंदी में प्राधिकृत ,निरसर | 393 – 395 |
constitution of india pdf in hindi download