Mahabharat ki rachna kisne ki ?

दोस्तो आज के इस लेख में आप पढ़ेंगे । महाभारत ग्रंथ के बारे में जैसे Mahabharat ki rachna kisne ki ? महाभारत की रचना कब हुई थी? महाभारत युद्ध कब हुआ था? और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां।

महाभारत ग्रन्थ संछिप्त वर्णन

महाभारत चंद्रवंशीयो के दो परिवारों कौरव और पाण्डव के बीच हुए युद्ध का वर्णन है। 100 कौरव भाईयो और 5 पांडव भाईयो के बीच भूमि के लिए जो संघर्ष चला, उससे ही महाभारत युद्ध का सृजन हुआ। महाभारत ग्रंथ सबसे पवित्र हिन्दू धर्म ग्रंथो में से एक है। प्राचीन मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत ग्रंथ के रचनाकार ऋषि वेदव्यास को माना जाता है। महाभारत में कुल 1,10,000 श्लोक है। इस ग्रंथ को हिंदू धर्म में पंचम वेद माना जाता है। महाभारत ग्रंथ को कई नाम से जाना जाता है। जिसमे से “जय सहित” , “भारत” और ” महाभारत” नाम प्रसिद्ध है। महाभारत काव्य ग्रंथ में न्याय , चिकित्सा , युद्धनीति , ज्योतिष , शिक्षा , योगशास्त्र , अर्थ शास्त्र , वास्तुशास्त्र , शिल्पशास्त्र , कामशास्त्र , खगोल विद्या , और धर्मशास्त्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। महाभारत की विशालता और दार्शनिक गुढ़ता न केवल भारतीय संस्कृति का संकलन है बल्कि हिन्दू धर्म और वैदिक परम्परा का सार है। महाभारत की विशालता का अनुमान उसके प्रथमपर्व में उल्लेखित एक श्लोक से लगाया जा सकता है।

” जो यहां (महाभारत मे) है वह आपको संसार में कही न कही अवश्य मिल जाएगा, जो यहां नही है वो संसार में आपको अन्यत्र कहीं नही मिलेगा “

Mahabharat ki rachna kisne ki
Mahabharat ki rachna kisne ki

महाभारत काव्य ग्रंथ की रचना

महाभारत काव्य ग्रंथ की रचना कब हुई इसका कोई सठीक और निश्चित प्रमाण नहीं है। महाभारत काव्य ग्रंथ का रचना काल 3100-1200 ईसा पूर्व माना जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार महाभारत काव्य ग्रंथ को सामान्य जन तक पहुंचाना मुुश्किल था। क्योंकि इसकी जटिलता और लंबाई के कारण यह बहुत कठिन था। की बिना कोई गलती के वैसा ही लिख सके जैसा ऋषि वेदव्यास बोले। भगवान गणेश जी की मदद से ऋषि वेदव्यास जी ने महाभारत लिखना आरम्भ किया। इस प्रकार सम्पूर्ण महाभारत 3 वर्षो के अंतराल में लिखी गई।

महाभारत युद्ध के बारे में संक्षिप्त जानकारी

महाभारत युद्ध द्वापर युग में हुआ था। यह युद्ध विशेष रूप से दो परिवार कोरवो और पांडवों के बीच हुई। जो राज पाट और नारी के सम्मान से सम्बन्धित है। महाभारत युद्ध कब हुआ था इस भिन्न भिन्न धारणाएं है। विश्व विख्यात भारतीय गणितज्ञ एवम खगोलज्ञ वराहमिहिर के अनुसार महाभारत युद्ध 2449 ईशा पूर्व हुआ था जबकि आर्यभट्ट के अनुसार महाभारत युद्ध18 फरवरी 3102 ईशा पूर्व में हुआ था। इसके अतरिक्त महाभारत युद्ध से सम्बन्धित कई धारणाएं हैं। अतः महाभारत युद्ध कब हुआ था यह निश्चित रूप से कहना मुश्किल है।

वेदव्यास का पूरा नाम क्या है?

वेदव्यास का पूरा नाम महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास था।

वेदव्यास कोन थे?

वेदव्यास महर्षि पराशर और सत्यवती के पुत्र थे। यानी भीष्म के भाई थे। और महाभारत के रचयिता थे।

दोस्तो , आशा करता हूं “Mahabharat ki rachna kisne ki ” निबंध आपको पसंद आएगा। अगर आपको इस लेख से जुड़ी कोई जिज्ञासा या सुझाव है तो आप हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।