दोस्तो आज के इस लेख में मै ” Mera Priya khel ” के उपर निबंध आपलोगो के साथ सांझा कर रहा है। यह निबंध कक्षा 5 से 10 तक के परीक्षा में पूछे जाते है।
Mera Priya khel cricket
खेलना सबको पसंद होता है। हम सभी को मैदान में खेलना चाहिए। मैदान में खेलने से हमारा मानसिक तनाव दूर होता है साथ ही हमारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला हो जाता है। हमारे भारत में कई खेल खेले जाते है। क्रिकेट , फुटबॉल , बास्केट बॉल , खो खो , टेनिस , कबड्डी , हॉकी , टेबल टेनिस आदि। इनमे से कबड्डी को छोड़ कर सभी खेल विश्व में खेले जाते है। और ये सभी खेलो को विश्व खेल प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त है। मेरा प्रिय खेल क्रिकेट है। मैं प्रतीदिन अपने दोस्तो के साथ क्रिकेट खेलता हूं।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट
भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता सबसे अधिक है। क्रिकेट खेल अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाने वाला खेल है। क्रिकेट आज विभिन्न राष्ट्रों के मध्य सांस्कृतिक मेल जोल बढ़ाने का एक उत्तम माध्यम बन गया है। क्रिकेट वर्तमान समय में सबसे लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट खेल का सीधा प्रसारण टीवी और फोन पर दिखाई जाती है। भारत में क्रिकेट से लोगो का अद्भुत लगाव है। यहां आपको हर गली और मोहल्ले में बच्चे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। यहां क्रिकेट को त्यौहार के जैसे मनाया जाता है।

भारत में खेल की शुरुआत
भारत में क्रिकेट की शुरुआत 17 शताब्दी में हुई थी। 1721 में अंग्रेज नाविको द्वारा बड़ौदा के पास पहली बार क्रिकेट खेला गया था। भारत में 1848 में पहली क्रिकेट क्लब की शुरुआत हुई थी।भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 1864 में हुई थी। यह खेल मद्रास और कोलकाता की टीम के बीच हुआ था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शुरुआत 1928 में हुई थी। और 1932 में भारत ने पहला टेस्ट मैच खेला था।
क्रिकेट खेल के नियम
क्रिकेट दो दलों के बीच खेला जाता है। प्रत्येक दल मे 11 -11 खिलाड़ी होते है। यह खेल एक अंडाकार मैदान में खेला जाता है, जिसके बीचों बीच एक पिच बनाई जाती है। और इसके दोनो छोरो पर तीन तीन विकेट लगाए जाते है। क्रिकेट में एक ओवर में छह बॉल डाले जाते है। खेल के आरंभ में एक दल के खिलाड़ी बल्लेबाजी करते है और दूसरे दल के खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण करते है। खेल में हार जीत का निर्णय उनके द्वारा बनाए गए रनो पर निर्भर करता है।
खेल के प्रकार
क्रिकेट खेल को तीन प्रारूपों में खेला जाता है। टैस्ट मैच , एकदिवसीय और 20 20 मैच । टैस्ट मैच पांच दिनों का खेल होता है, जिसमे हर एक दिन 90 ओवर यानी 540 बॉल डाली जाती है। एकदिवसीय मैच 50 ओवर का होता है। और 20- 20 मैच 20 ओवर का होता है। आज कल 20 -20 मैच सबसे अधिक लोकप्रिय हो रहा है। क्योंकि यह मैच 3-4 घंटे में ही समाप्त हो जाती है।
दोस्तो , आशा करता हूं “Mera priya lekh ” निबंध आपको पसंद आएगा। अगर आपको इस लेख से जुड़ी कोई जिज्ञासा या सुझाव है तो आप हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।