दोस्तो आज हमलोग हिंदी व्याकरण का एक महत्त्वपूर्ण भाग संज्ञा (sangya kise kahte hai)के बारे में समझेंगे। साथ ही संज्ञा के प्रकार के बारे में उदाहरण के साथ समझेंगे। अगर आप भी संज्ञा के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़नी चाहिए।
संज्ञा (sangya) किसे कहते है?
किसी भी व्यक्ति वस्तु , स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को अंग्रजी में Noun कहा जाता है। sangya kise kahte hai
संज्ञा के उदाहरण
• कोलकाता , कम्प्यूटर , मोहन , क्रोध
कोलकाता स्थान का नाम है।
कम्प्यूटर वस्तु का नाम है।
मोहन व्यक्ति का नाम है।
क्रोध भाव का नाम है।
संज्ञा के प्रकार (type of sangya )
संज्ञा को पांच भागों में बांटा गया है।_ sangya kise kahte hai
• जातिवाचक संज्ञा
• व्यक्तिवाचक संज्ञा
• भाववाचक संज्ञा
• समूहवाचक संज्ञा
• द्रव्यवाचक संज्ञा
क. जाति वाचक संज्ञा ( jati wachak sangya)
जिन संज्ञाओ से एक जाति के अन्तर्गत आनेवाले सभी व्यक्ति वस्तु और स्थानों के नाम का बोध होता है। , जातिवाचक संज्ञा कहलाता (common noun) है।
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण
• लड़का इसमें सभी लड़के आते है चाहे उनका नाम सोहन हो , मोहन हो , राम हो सभी एक ही जाति लड़के के अन्तर्गत आते हैं।
• नदी नदी शब्द के अन्तर्गत सभी नदियां आती है। चाहे वो गंगा नदी हो , यमुना हो , गोदावरी हो सभी एक ही जाति नदी के अन्तर्गत आते हैं।
• शहर शहर शब्द के अन्तर्गत सभी शहर आते है चाहे वो छोटा हो या बड़ा , जैसे कोलकाता , जयपुर , मुंबई और ये सभी एक ही जाति के अन्तर्गत आते हैं। sangya kise kahte hai
ख. व्यक्तिवाचक संज्ञा (wyakti wachak sangya)
जो संज्ञा किसी व्यक्ति, वस्तु , स्थान में से किसी विशेष का नाम बोध कराती है।, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण
• कोलकाता एक विशेष शहर का बोध हो रहा है।
• गंगा नदी एक विशेष नदी का बोध हो रहा है।
• हिमालय एक विशेष पर्वत का बोध हो रहा है।
ग. भाववाचक संज्ञा (bhav wachak sangya)
जिस संज्ञाओं से किसी पदार्थ या व्यक्ति के धर्म , गुण , दोष , आकार , अवस्था आदि का बोध होता है ,
भाववाचक संज्ञा कहते है।
भाववाचक संज्ञा के उदाहरण
• क्रोध , प्रेम , घृणा , प्यार , अच्छाई , सच्चाई , बुढ़ापा , बचपन , लड़ाई , मिठास आदि भाव वाचक संज्ञा है इनसे भाव का बोध होता है।

सर्वनाम किसे कहते है और इसके कितने प्रकार है ?
घ. समूहवाचक संज्ञा (samuh wachak sangya)
वह संज्ञा जिनसे समूह शब्द का बोध होता है। समूहवाचक संज्ञा कहते है। ये अस्पर्शी होते है।
समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण
• सभा , संघ , सेना , गुच्छा , झुंड आदि शब्द से समूह शब्द का बोध होता है।
ड. द्रव्यवाचक संज्ञा (dravy wachak sangya)
जिन संज्ञाओ से ठोस , तरल , पदार्थ , धातु आदि का बोध होता है।, द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। ये अगणनीय है।
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण
• तेल , घी , पानी , मिट्टी , चीनी , आटा , आदि ।
किसी भी व्यक्ति वस्तु , स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। । संज्ञा को अंग्रजी में Noun कहा जाता है।
संज्ञा 5 प्रकार के होते है – more
और पढ़े
भाषा क्या है और इसके कितने प्रकार है ?
हिंदी की लेटर फॉर्मेट क्या है ?